अधिकारियों , कर्मचारियों को इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उoप्र के निर्देशानुसार डा० संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर के नेतृत्व में पर्यावरण अनुकूलन जीवन शैली (मिशन लाईफ) के अर्न्तगत जनसहभागिता एवं संवेदीकरण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर डा० संजीव मांगलिक, डा० संजय यादव, डा० कुनाल जैन व श्रीमति शिवांका गौड द्वारा पौधारोपण किया गया। पी०सी०पी०एन०डी०टी० हॉल में कुल 115 ए०एन०एम० सी०एच०ओ० एवं समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गई। जनपद व ब्लॉक स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अवगत कराना है कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा ग्लास्कों में आयोजित सी०ओ०पी०-26 में 01 नवम्बर 2021 को विश्व के समक्ष मिशन लाईफ की अवधारणा प्रस्तुत की गयी। इस अवधारणा के अर्न्तगत प्राकृतिक संसाधनों के विनाशकारी उपयोग के स्थान पर जन अभियान व जन आंदोलन बनाना है। मिशन लाईफ जीवनशैली में परिवर्तन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करना एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने का मूल मंत्र है। इस अभियान के अर्न्तगत पर्यावरण बचाने हेतु 07 बिन्दुओं को चिहिन्त किया गया है।

0 टिप्पणियाँ