मां अन्नपूर्णा सेवा समिति का पांचवा 9 दिवसिय कावड़ सेवा शिविर
मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के बीच महापौर ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- मां अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा समिति के पांचवें कांवड़ सेवा शिविर का मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ के साथ महापौर डॉ अजय कुमार सिंह व नगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर शुभारंभ किया और कावड़ सेवा समिति के इस पुण्य कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।
अंबाला रोड पर कांवड़ सेवा शिविर संचालक रोहिणी इंटरप्राइजेज के अमित जैन, सागर धनराज, प्रणव लूथरा,श्रीमती मुनेश धनराज राहुल शर्मा व किसान टायर के सत्य शर्मा संदीप अग्रवाल, विक्रम चौधरी समेत अनेक पदाधिकारियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया ।इस दौरान मुख्य रूप से अमित जैन (संस्थापक), सागर धनराज( संस्थापक हैप्पी एवेंट्स, दिल्ली),राम शरण अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, श्रवण कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंघल, पंडित अमित शर्मा, धर्म प्रकाश शर्मा, अनुज सिंघल, विश्वास कुमार, मनीष अरोड़ा, अजय अग्रवाल संजू, सुरेश चंद वर्मा, अमित अग्रवाल, संजय जैन, आशीष शर्मा, अमित जैन समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ