Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन ने डॉ खालिद अंसारी एड.को शहर अध्यक्ष नियुक्त किये

भारतीय किसान यूनियन ने डॉ खालिद अंसारी एड.को शहर अध्यक्ष नियुक्त किये

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर - भारतीय किसान यूनियन (रजि.) अराजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. अरशद ने ब्लू बर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन तथा समाजसेवी डॉ० खालिद अंसारी एड.को किसान हितों में किये गये कार्यों से प्रभावित होकर इन्हें संगठन का महानगर अध्यक्ष बनाते हुए आशा जतायी है कि वह संगठन को अपने कार्य कुशलता से ओर मज़बूत बनाने का कार्य करेंगे। 

डॉ खालिद अंसारी एड. को भारतीय किसान यूनियन के शहर अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। डॉ खालिद अंसारी के नगर अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश में भाकियू मजबूत होगी तथा किसानों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर चलने वाले आन्दोलनों का नई ताकत मिलेगी।वहीं नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉ खालिद अंसारी एड. ने कहा कि किसानों का हित उनके लिये सर्वोपरि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. अरशद खान का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की है उसे वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने में किसी भी प्रकार की कोताही नही बरतेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में डॉ वीरेन्द्र आज़म को सलेकचंद जैन स्मृति पत्रकारिता सम्मान