Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने किया गोगा म्हाड़ी का निरीक्षण

महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने किया गोगा म्हाड़ी का निरीक्षण

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने आज दोपहर मेले गुघाल की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए गंगोह रोड़ स्थित गोगा महाड़ी स्थल का निरीक्षण किया और वहां साफ सफाई, स्वच्छता व प्रकाश आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वहां सरदार छड़ी स्थल पर गोगा जी की पूजा अर्चना की और प्रशाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेला गुघाल की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह आज निगम अधिकारियों के साथ गंगोह रोड़ स्थित महाड़ी स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महाड़ी स्थल की साफ सफाई कराने, सरदार छड़ी के निकट खाली स्थल पर टायल्स बिछाने, विभिन्न स्थानों पर पंट कराने तथा प्रकाश व्यवस्था को और दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। महापौर ने मेले के दौरान पूजा व निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ सरदार छड़ी स्थल पर पूजा अर्चना की और प्रशाद चढ़ाया। पूर्व पार्षद पंकज उपाध्याय, सरदार छड़ी के भगत विनोद कुमार आदि ने महापौर व अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पार्षद मुकेश गक्खड़, मयंक गर्ग, राजेन्द्र कोहली आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक रूप से ग्रसित किशोर को पीटा, बेबस पिता ने लगाई न्याय की गुहार