Ticker

6/recent/ticker-posts

पिछडी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय सारणी जारी

 पिछडी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय सारणी जारी

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टर कालेज शैक्षिक संस्थानों एवं उनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष 2023-2024 हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पिछडी जाति पूर्वदशम कक्षा 9-10 छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय सारणी जारी कर दी गयी है, जिसके अनुसार छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्तर से कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देशों के अनुपालन में जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती दीपिका परिहार ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन हेतु बेवसाईट http://scholarship.up.gov.in के अलावा अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य नही होगें। छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो। छात्र-छात्राओं के माता-पिता, अभिभावक की सकल वार्षिक आय 200000 तक हो। श्रीमती दीपिका परिहार ने बताया कि पिछडी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 हेतु प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 तक मास्टर डाटाबेस अपडेट एवं नवीन संस्थानों को सम्मिलित किया जाएगा। 15 सितम्बर से 10 नवम्बर तक छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाएगा। विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान करते हुये आवेदन जांचोपरान्त अपने स्तर से ऑनलाइन अग्रसारित 18 सितम्बर से 22 नवम्बर तक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष