Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में आई 15 शिकायतों में से 4 का हुआ निस्तारण

जनसुनवाई में आई 15 शिकायतों में से 4 का हुआ निस्तारण

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम में आज जनसुनवाई में आई 15 शिकायतों में से चार का तत्काल निस्तारण कराया गया। जबकि जल निकासी, सड़क निर्माण, नाली निर्माण,अतिक्रमण हटाने आदि के संबंध में संबंधित  अभियंताओं और अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने निगम के अन्य अधिकारियों के साथ  शिकायतों की सुनवाई की। 

वार्ड 11 दिल्ली रोड निवासी विशाल जैन ने विकास भवन के सामने नालों पर स्लैप रखने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अवर अभियंता को स्थल का निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने  के निर्देश दिए गए। वार्ड 6 अहमद कॉलोनी निवासी सलीम पंवार ने अहमद कॉलोनी में प्लाट की सफाई कराने,वार्ड 8 रसूलपुर निवासी शराफत अली ने रसूलपुर में नालियों की साफ सफाई कराने तथा वार्ड 22 मौहल्ला श्यामपुरी कॉलोनी निवासी आदेश सैनी ने भी श्यामपुरी कॉलोनी में नालियों की साफ सफाई कराई जाने के सम्बंध में गुहार लगाई, जिस पर उक्त तीनों वार्डों के सफाई निरीक्षकों को सफाई कर्मियों के साथ मौके पर भेज कर साफ सफाई कर दी गई।  इसके अतिरिक्त वार्ड 33 ताहरपुर निवासी विजय कुमार ने ताहरपुर में सीसी रोड बनवाये जाने,वार्ड 26 कृष्ण विहार निवासी अंकित कुमार ने कृष्ण विहार में और वार्ड 6 मिलकत नगर निवासी अब्दुल सत्तार ने मिलकत नगर में सड़क बनवाये जाने तथा वार्ड 9 टायलो वाली सड़क निवासी सचिन कुमार ने टायलो वाली गली में सड़क बनवाये जाने, वार्ड 46 सुपर विहार निवासी अंकित धवन ने सड़क निर्माण तथा इंडिया कॉलोनी वार्ड 39 निवासी श्रीमती सीता ने इंडिया कॉलोनी में नाली निर्माण कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए, जिन पर क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को स्थल का निरीक्षण कर आगणन/प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वार्ड 9 सावलपुर नवादा निवासी राजीव कुमार ने नवादा में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में वार्ड 8 चौधरी विहार निवासी मकसूद अली खान ने चौधरी विहार में  तीन एलईडी लाइट लगवाने तथा वार्ड 22 निवासी दिलशाद अहमद ने वार्ड 22 में 6 सोडियम लाइट लगवाए जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर अधिकारियों ने बताया की नई एलईडी लाइट्स लगवाने का कार्य ई ई एल कंपनी द्वारा क्रमबद्ध तरीके से किया जा रहा है वर्तमान में कंपनी के पास नई    एलईडी लाइट उपलब्ध नहीं है, उपलब्ध होने पर उक्त स्थान पर लाइट लगवा दी जाएगी। जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष