ननौता में FBD के रक्तदान शिविर में 232 यूनिट रक्तदान
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
शिविर संयोजक राहुल सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनो मे अक्सर ब्लड बैंको में रक्त की कमी होने लगती है जिसके मद्देनजर थैलासीमिया पीड़ित बच्चो, डेंगू मरीजों को प्लेटलेट, गर्भवती महिलाओं और आपातकाल में मरीजों को रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। संस्था 24 घण्टे जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है। तेज गर्मी के बावजूद भी क्षेत्रवासियों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया।शिविर सह संयोजक अमरजीत और मोहित राणा ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए एफ.बी.डी संस्था द्वारा जनपद में रक्त, प्लेटलेट, प्लाज्मा उपलब्ध करवाने में भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। रक्तदान करने से अपने शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ