Ticker

6/recent/ticker-posts

साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारियों ने उड़ाई उपजिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां

साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापारियों ने उड़ाई उपजिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां

 रिपोर्ट-एसडी गौतम

नागल-साप्ताहिक बंदी के दौरान नगर में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान खोलकर उपजिलाधिकारी की आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई।

जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में अनेकों कस्बों में साप्ताहिक बंदी की घोषणा की हुई है इसी क्रम में कस्बा नागल में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित किया गया है जिसका उपजिलाधिकारी देवबंद द्वारा पूर्णता से पालन करने का आदेश लेकिन सोमवार की साप्ताहिक बंदी के दौरान भी कस्बे के कुछ व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलकर उपजिलाधिकारी देवबंद द्वारा दिए गए आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे साप्ताहिक बंदी का खुला उलंघन हो रहा है। इस संबंध में जब उप जिलाधिकारी देवबंद अंकुर वर्मा से बात की गई तो उन्होंने जल्द ही दुकानों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की बात की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष