Ticker

6/recent/ticker-posts

एस ए एम इंटर कॉलेज द्वारा "हाथ धुलाई दिवस" मनाया

एस ए एम इंटर कॉलेज द्वारा  "हाथ धुलाई दिवस" मनाया

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-एस ए एम इंटर कॉलेज द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज "हाथ धुलाई दिवस" मनाया गया जिसके अन्तर्गत प्रार्थना सभा के दौरान सभी छात्र छात्राओं को व्यायाम शिक्षक सुबोध पुंडीर द्वारा खाने के समय व बाद में हाथ धोने की प्रवृत्ति को अपनाने की अपील की गई साथ ही हाथ धोने की विधि से भी अवगत कराया गया तथा इसका प्रचार अपने आस पास के लोगो मे भी करने के लिए प्रेरित किया गया।

पानी के दुरुपयोग को रोकने के बारे मे भी छात्र छात्राओ को हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।इसी कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को यह भी बताया गया कि पानी का निकास यथासंभव बगीचे की ओर किया जाना ही समुचित होता है अतः ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए।यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि हाथ धुलाई दिवस के अंतर्गत क्रियात्मक गतिविधियो जैसे हाथ धोने की विधि को क्रियात्मक रूप में भी कराकर छात्र छात्राओं को उसका अधिगम कराया गया।धुलाई दिवस कार्यक्रम में छात्र छात्राओ को संबोधित करते हुए कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से  स्वयं भी हाथ धोने चाहिए व आस पास के लोगो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि हाथ व मुँह की स्वच्छता बनी रहे तथा संबंधित बीमारी से बचाव हो सके।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान, ब्रिजेश पुंडीर, नवीन गुलाटी, रामवीर सिंह,महेंद्र पाल , सुनील सिंह,दिलीप त्रिपाठी, सुनील अरोड़ा, अनिल शर्मा सहित समस्त छात्र छात्राए मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष