सहारनपुर में एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी- धर्मेंद्र प्रधान
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
आज सदस्यता अभियान की शुरुवात लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता इंजी0 सिद्धार्थ कौशिक व इंजी0 आफ्ताफ आलम, सहायक अभियन्ता ने सयुक्त रूप से की।महासंघ मंडल अध्यक्ष सोमपाल राणा ने बताया कि समस्त पेंशन विहीन साथियो को अपनी ताकत का अहसास अब कराना होगा सरकार को बताना होगा कि हम लोग भी बहुताय संख्या में प्रदेश में मौजूद है हमारे बुढ़ापे की लाठी को सरकार ने तोड़े तत्काल लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल करे।महासंघ जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एक कर्मचारी अपना पूरा जीवन सरकारी सेवा में गुजार देता है और अंत मे क्या मिलता कुछ भी नही, आज सदस्यता अभियान की सुरुवात हुई है सभी पेंशन विहीन एक रैली के माध्यम से एकत्रित होकर सरकार से अपनी पेंशन की मांग करेगे।सदस्यता अभियान प्रभारी आशु कौशिक ने बताया कि जीवन के अंतिम जिनो में केवल पुरानी पेंशन ही बुढ़ापे की लाठी होती है सरकार ने उसे तोड़कर गलत किया सरकार को पुनः निर्णय में सुधार करते हुए मा0 सांसद, मा0 विधायक एव मंत्रीगण की भांति कर्मचारी, शिक्षकों एव अधिकारियों को भी पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करनी चाहिए ।सदस्यता अभियान मुख्य रूप से राजीव शर्मा -मडल मंत्री, शमीम अहमद -मण्डल उपाध्यक्ष, आशुतोष शर्मा -मंत्री लोक निर्माण विभाग , अमित कुमार ,राधेश्याम , विकास धारिया , अमित महेश्वरी ,सुरेन्द्र पाल सिंह ,अमित सैनी आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ