दलित समाज उत्थान हेतु "दलित गौरव संवाद" कार्यक्रम चलाया जाएगा-इमरान मसूद
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर को मान्यवर काशीराम जी के परिनिर्माण दिवस पर "दलित गौरव संवाद" कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने लखनऊ में किया I चौधरी मुजफ्फर ने बताया कि यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में, दलित समाज उत्थान हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से, 26 नवंबर "संविधान दिवस" तक चलाया जाएगा I चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि इस दौरान दलित माँग पत्र भरवाने के लिए हमारे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दलित गांवों में जाएंगे और उन्हें कांग्रेस सरकारों द्वारा दलितहित में बनाई गई नितियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देंगे I चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि इस दौरान दलित गांवों में रात्रि चौपालों का भी आयोजन किया जाएगा I जिसका विस्तृत कार्यक्रम जिला स्तर पर शीघ्र ही घोषित किया जाएगा Iपूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की नीतियों को आगे बढ़ते हुए, दलित समाज के उत्थान के लिए जिन नीतियों एवं कार्यक्रमों को बनाया, उन्ही का नतीजा है कि आज दलित समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर है I इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को भूमि पट्टों का आवंटन करके गरीब दलित को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं अंबेडकर जी की नीति का अनुसरण करते हुए दलितों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर उन्हें शिक्षित किया और फिर नौकरियों में आरक्षण देकर संपूर्ण दलित समाज लिए उन्नति एवं प्रगति सुनिश्चित की I पूर्व विधायक इमरान ने कहा कि "दलित गौरव संवाद" अभियान में प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश, जिला, महानगर, ब्लॉक आदि सभी स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है I उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है, जिससे हम कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जनहित में कार्य करते हुए देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के संकल्प को मजबूत कर सकें Iप्रेसवार्ता मे वरिष्ठ नेत्री श्रीमती उमा भूषण, पीसीसी सदस्य काजी शौकत हुसैन, रणवीर सिंह चौहान, सोनू पठान, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, आरिश सिद्दीकी, नसीब खान, नीरज कपिल आदि मौजूद रहे I

0 टिप्पणियाँ