श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया संत बाबा भागमल जी का जन्म दिवस
धार्मिक दीवान में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में भरी हजारियाँ
रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी पाठ और कीर्तन से संगत को किया निहाल
रिपोर्ट-अमित यादव मोनू
सहारनपुर- हिंदुस्तान महान संतों में शुमार संत बाबा भागमल जी का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने संत भागमल के जन्मदिन के उपलक्ष्य सजाएं गए विशेष धार्मिक दीवान में पहुंच कर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की आरंभता सुबह गुरुद्वारे साहिब में श्री अखंड साहिब जी पाठ की समाप्ति के उपरांत जनक नगर तकिए के प्रांगण में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। तकिए प्रंग्राण में विशेष धार्मिक दीवान में सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे विभिन्न सोसायटियों,रागी जत्थों,कथावाचको,और गंगानगर से विशेष रूप आए भाई गगनदीप सिंह द्वारा शबद कीर्तन से संगत को गुरबाणी से जोड़े रखा और गुरु साहब की महिमा का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में संत बाबा भागमल जी के जीवन पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया और बताया गया कि किस प्रकार संत भागमल जी ने अपना सारा जीवन मानवता के प्रति प्रेम,सेवा और समर्पण में व्यतीत किया जो हमारे और सबके के लिए आज एक आदर्श और एक प्रेरणा है प्रोग्राम में संगत का गुरु दरबार में हाजरियाँ लगाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ नगर विधायक राजीव गुंबर,महापौर डॉ अजय सिंह ने भी गुरु दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरता गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाई साहब भाई परविन्द्र सिंह,भाई लक्ष्मण सिंह, स हरचरण बेदी ,स चरणजीत सिंह बेदी,स तेजपाल सिंह,स हरपाल सिंह,स कुलवंत भाटिया, स सहज सिह, स हनीत सिंह राजा,स तरनजीत सिंह बग्गा,स जसवंत सिंह बत्रा,स गुनीत बेदी मनप्रीत सिंह ,स जसपाल सिंह नीटु ,स मंजीत सिंह सिंह ,स सिमरनदीप सिंह लूथरा,स मनिंदर सिंह लम्बा,स अमृत लूथरा, स गुरसिमर सिंह,आदि सेवादारो का योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ