हनी वर्मा का मंडल अध्यक्ष (जनक) बनने पर हुआ जोरदार स्वागत
महापौर डॉ अजय सिंह,विधायक राजीव गुंबर समेत कई नेताओं ने दी बधाई
पार्टी द्वारा दिये सम्मान और विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा पूरा प्रयास -हनी वर्मा
रिपोर्ट-अमित यादव मोनू
सहारनपूर-भाजपा मे जब कभी निष्ठावान कार्यकर्ताओ की गिनती होती है तो हनी वर्मा का नाम उसमे हमेशा से ही लिया जाता है।अपनी सारी जिंदगी पार्टी की नीति और नेतृत्व को समर्पित करने वाले हनी वर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ भूपेन्द्र सिह की संस्तुति से क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया ने जनक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हे लोक सभा चुनावों से पहले अहम भूमिका अदा करने को दी।
निवर्तमान मंडल महामंत्री हनी वर्मा लगभग दो दशको से भी अधिक समय से पार्टी को मजबूत करने का काम करते आ रहे। बताते चले कि हनी वर्मा ने मंडल महामंत्री के पद पर रहते हुऐ निकाय चुनावों मे पार्टी को बडी जीत दिलवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके पार्टी के प्रति इसी समर्पण और निष्ठा को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हे इस अहम पद से नवाजा है। हनी वर्मा के मंडल अध्यक्ष (जनक) बनने जनक मंडल मे कई जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। हनी वर्मा का कहना है कि पार्टी ने जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना मान दिया उसके लिए वो पार्टी के ॠणी रहेंगे और नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है।हनी वर्मा ने आगे कहा कि पार्टी की आकांक्षाओ पर खरा उतरने की पूर्ण कोशिश करेंगे और आने वाले लोक सभा चुनावो में पार्टी को सहारनपुर सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलवाने का काम करेंगे।बताते चले कि हनी वर्मा को नव वोटर चेतना अभियान में मंडल संयोजक की भूमिका सराहनीय और प्रसांसिक रही।हनी वर्मा के मनोयन पर उनके आवास पर और दूरभाष के माध्यम से बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।हनी वर्मा के मनोयन पर महापौर डॉक्टर अजय सिंह ,नगर विधायक राजीव गुंबर ,पूर्व सांसद राघव लखनलाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन हेमंत अरोड़ा,प्रथम महापौर संजीव वालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता के एल अरोड़ा,पार्षद वार्ड 40 राजेन्द्र सिंह कोहली, भाजपा नेता राघव सेठ ,विपिन सैनी ,सार्थक वालिया,रमन सलूजा ,रमन चावला, दिक्षित छाबड़ा,मनोज चिटकारा ने बधाई दी

0 टिप्पणियाँ