प्रकाश पर्व पर पंज प्यारो की अगुवाई में निकला महान नगर कीर्तन
रणजीत अखाड़े के युवकों द्वारा युद्ध कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 17 जनवरी को भव्यता से मनाया जायेगा
रिपोर्ट -अमित यादव मोनू
सहारनपुर-दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक महान नगर कीर्तन का आयोजन पंज प्यारो की अगुवाई में पंजाबी गुरूद्वारा गौशाला रोड से प्रारम्भ हो महानगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्य बाजारो से होते हुए गुरूद्वारा रोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुँच कर सम्पन्न हुआ।
नगर कीर्तन दौपहर करीब एक बजे पंजाबी गुरूद्वारा गौशाला रोड से श्री राम लीला चौक मोर गंज, शहीद गंज,नेहरू मार्केट,भगत सिंह मार्ग,घंटा घर,गुरु तेग बहादुर मार्ग,अम्बाला रोड, गुरुद्वारा रोड पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन का मार्ग मे अनेकों समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरित कर नगर कीर्तन के साथ आयी संगत का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन मे पारंपरिक परिधान से सुसज्जित पंज प्यारो के आगे स्त्री व पुरुष मार्गो को साफ करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन मे विशेष रूप से फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी संगत को खुले दर्शन दे कर निहाल कर रहे थे और संगत श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद ले रही थी। नाम रस कीर्तनी जत्थे, सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी आदि संस्थाऐ नगर कीर्तन मे शब्द कीर्तन करती हुई वातावरण को गुरूमय करती हुई चल रही थी। नगर कीर्तन मे गुरू नानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरू नानक ब्याज पब्लिक स्कूल, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चे पंक्तिबध हो कर चल रहे थे और सतनाम श्री वाहेगुरु वाहेगुरु का स्मिरन करते हुऐ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे ।
वही नगर कीर्तन मे रंजीत अखाड़ा के नवयुवकों के हैरतांग्रेज करतब के साथ अपने युद्ध कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन लोगो के विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।नगर कीर्तन के गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुचने के उपरांत सरबत के भले की अरदास की गयी। नगर कीर्तन मे मुख्य रूप से बलबीर सिंह धीर प्रधान, स गुरविंदर सिंह कालडा ,स दलजीत कोचर ,डा सवर्ण जीत सिंह , स गुरमीत सिह शन्टी, स रमनदीप सेठी, स इन्द्र पाल सिंह, स हरजस बग्गा, स रनदीप सिह बत्रा,डा एम पी सिंह चावला,भाई साहब भाई परविन्द्र सिंह मुख सेवादार गुरूद्वारा संत भागमल जी,स तरण जीत सिंह बग्गा,स मोनू बत्रा,स इन्द्र जीत खालसा,स पुनीत धीर, स धर्मेद्र सिंह,सुन्दन बजाज स सुप्रीत सिंह चावला, स जसजीत बंटी चावला,स हरपाल सिंह स रिंकु खालसा, स गुरविंदर सिंह बजाज, स इन्द्र पाल सिह हरमन, स राजवीर सिंह बत्रा, स इंद्रपाल सिंह बजाज,स गुरतेज सिंह आदि सेवादार मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ