Ticker

6/recent/ticker-posts

निगम ने आयकर विभाग से 5 करोड़ 52 लाख सर्विस चार्ज वसूला

निगम ने आयकर विभाग से 5 करोड़ 52 लाख सर्विस चार्ज वसूला

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निगम ने आज एक बड़ी उपलब्घि हासिल की है। आयकर भवन दिल्ली रोड की ओर सर्विस चार्ज (सम्पत्ति कर) के रुप में ब्याज सहित बकाया पांच करोड़ 52 लाख रुपये की धनराशि वसूल की है। इससे मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। इस वसूली के लिए नगरायुक्त व अपर नगरायुक्त ने कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के प्रयासों की सराहना की है।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि आयकर भवन दिल्ली रोड पर 2012 से सर्विस चार्ज (सम्पत्ति कर) बकाया चला आ रहा था। इसकी वसूली के लिए नगर निगम द्वारा आयकर विभाग से पत्राचार किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मार्च 2022 में नगरायुक्त के निर्देशन में कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने नये सिरे से पत्राचार शुरु किया। उनके द्वारा इस वसूली के लिए आयकर विभाग के देहरादून, मेरठ, कानपुर व गाजियाबाद कार्यालयों से भी पत्राचार किया गया। अपर नगरायुक्त ने बताया कि इस दौरान आयकर विभाग द्वारा अनेक जिज्ञासाएं व्यक्त करते हुए जानकारी मांगी गयी। नगर निगम की ओर से कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए आयकर विभाग की सभी जिज्ञासाओं को शांत किया जिसके परिणाम स्वरुप आज आयकर विभाग द्वारा उक्त सम्पत्ति पर ब्याज सहित बकाया राशि पांच करोड़ 52 लाख 78 हजार रुपये निगम के खाते में जमा करा दिए गए। अपर नगरायुक्त यादव ने बताया कि आयकर भवन दिल्ली रोड पर 4 करोड़ 98 लाख रुपये मूल राशि सर्विस चार्ज के रुप में बकाया थी जबकि 54 लाख 78 हजार रुपये ब्याज के रुप में वसूल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विज्ञान एवं आविष्कार प्रदर्शनी का श्री त्रिलोक त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ