Ticker

6/recent/ticker-posts

मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी श्रद्धा

 मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी श्रद्धा 

रिपोर्ट:रवि बख्शी

सहारनपुर-अंशुल विहार ताहरपुर रोड स्थित श्री भैरव पीठ, श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और आस्था पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। 

पंडित रामदास जी की प्रेरणा से पंडित अजय कौशिक ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ नव स्थापित श्री गणेश भगवान, महालक्ष्मी व भैरव बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विश्व शांति की मंगल कामना के लिए यज्ञ में पूर्ण आहूति देने में सैकड़ों श्रद्धालुओं भाग लिया इसके बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 
इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान पंडित दिव्यानंद भरद्वाज ने कहा सभी के कल्याण व सुख शांति के लिए महालक्ष्मी गणेश व भैरव बाबा की मूर्ति स्थापित की गई है यह धार्मिक आयोजन सभी के सहयोग से किया जा रहा है। इस महोत्सव में मुख्य रूप से नगर विधायक राजीव गुम्बर्, समाजसेवी गोपाल कृष्ण कालडा, साहित्यकर रमेश चंद्र छबिला, संजय मेहता ,एडवोकेट विजय भारद्वाज, रवि बख्शी, महेश पाहवा, राजन चावला, प्रदीप कंबोज, दीपक भाटिया, गतिक, प्रिंस आदि उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लापता किशोर का मिला शव, परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज