Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व सांसद इमरान मसूद को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व सांसद इमरान मसूद को सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयो के द्वारा जिला बैठक का आयोजन कर किसानो की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की व विभिन्न मांगों को लेकर सहारनपुर के जिलाधिकारी व सांसद इमरान मसूद को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान संघ  के जिलाध्यक्ष चैधरी अनिल महला ने बताया कि भारतीय किसान संघ की जिला बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर परिसर में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल महला ने कहा की आज केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियो के द्वारा किसानंो की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद इमरान मसूद व सहारनपुर के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि उनकी मांगों पर ध्यान देकर जल्द से जल्द उनका समाधान कराया जाए। ज्ञापन व बैठक के दौरान ठाकुर राजपाल, मोनू सैनी, विजय किरण पाल, कटार सिंह, राजकुमार ऋषिपाल, रामपाल, रणवीर राठौड़, देवेंद्र, धर्मपाल, विशाल, विनीत त्यागी, मनोज, कुलबीर सिंह,रमेश कुमार, रामसिंह कंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी अनिल महला व अमरीश राणा के द्वारा संचालन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लापता किशोर का मिला शव, परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज