भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश की जनता परेशान-संदीप राणा
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि कॉंग्रेस किसानों,व्यापारियों, महिलाओं, मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहेगी।
दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश की जनता परेशान है।बेरोजगारी और महंगाई ने हलकान कर दिया है।युवाओं के सपने चूर चूर हो चुके हैं।किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।गन्ना बकाए के भुगतान को लेकर भी किसान परेशान हैं।महंगाई के कारण आम गरीब आदमी की थाली छोटी होती जा रही है।संदीप वर्मा ने कहा कि कॉंग्रेस ही इन सब समस्याओं का समाधान कराएगी।ज़िला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि भाजपा झूठे सपने दिखाती है।हाजी मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि कॉंग्रेस सरकारों में जो विकास हुआ आज वही देश को नये रास्ते पर ले जा रहा है।किसान संघ जिलाध्यक्ष बिट्टू चौधरी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन आज किसान ही परेशान हैं।इस दौरान आबिद हसन,सांसद प्रतिनिधि ख़लील अहमद, इकराम प्रधान, नेत्रपाल सैनी, बालेश साँचलू आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ