Ticker

6/recent/ticker-posts

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को मिली जिला ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को मिली जिला ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, सहारनपुर के द्वारा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को मान्यता दिए जाने पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए जिला ओलंपिक एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता व सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया। 

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर को जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, सहारनपुर के द्वारा पत्र जारी कर मान्यता प्रदान की गई है। सचिव मनोज प्रजापति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की जिला ओलम्पिक एसोसिएशन सहारनपुर से मान्यता मिलने पर जनपद मे किकबॉक्सिंग खेल के विकास में एक नई गति मिलेगी। अध्यक्ष अजय कुमार ने मान्यता देने पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता व सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉक्टर संदीप कुमार चौधरी, महासचिव अरविन्द शेरवालिया, कोषाध्यक्ष सुशील कौशिक के द्वारा प्रदेश मे किक बॉक्सिंग खेल के लिए कार्य किए जा रहे है। सहारनपुर जनपद मे भी इन्ही के मार्गदर्शन मे किक बॉक्सिंग खेल मे कार्य किए जा रहे है। जिला ओलम्पिक एसोसिएशन सहारनपुर से मान्यता मिलने पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति, रमा आर्य, लखन कुमार, रेनू आदि ने खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आंतकी घटना के विरोध मेंदेवबंद में तीसरे दिन भी गम और गुस्से का माहौल