जिलाधिकारी ने किया तहसील नकुड़ का निरीक्षण
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
सहारनपुर -जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने तहसील नकुड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। कार्यालयों में साफ-सफाई एवं पत्रावलियों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान न्यायालय उप जिलाधिकारी नकुड सहारनपुर, न्यायालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नकुड, न्यायालय तहसीलदार नकुड, न्यायालय तहसीलदार (न्यायिक) सहारनपुर, न्यायालय नायब तहसीलदार नकुड व गंगोह का निरीक्षण किया गया। न्यायालय में निरीक्षण के समय में तीन वर्ष पुराने विचाराधीन वादों की समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि वह तीन वर्ष से पुराने वादों में दिन प्रतिदिन की तिथि नियत कर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण कराये तथा यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वादों का निस्तारण समय अन्तर्गत हो। संग्रह विभाग में निरीक्षण के समय अभिलेखों का रख-रखाव समुचित रूप से नहीं पाया गया जिस पर निर्देशित किया गया कि वह अभिलेखों का रख-रखाव उचित प्रकार से कराये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील में सभी न्यायालयों में लंबित वादों को कम से कमतर किया जाए और तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।रजिस्ट्रार कानून कार्यालय में दैवीय आपदा के प्रकरणों को देखा गया है जिसमें प्रभावित व्यक्तियों को समय अन्तर्गत सहायता प्राप्त हुई है या नहीं के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। समीक्षा में समय अन्तर्गत कार्यवाही पायी गयी। राजस्व अभिलेखागार में रैण्डम के आधार पर ग्रामों के बस्ते चैक किये गये जिसमें बस्ता सूची के अनुसार अभिलेख पाये गये। लेखपालों की सेवा पुस्तिका को भी रैण्डम के आधार पर चैक किया गया जो सही अवस्था में पूर्ण पायी गयी। श्री मनीष बंसल द्वारा राजस्व अभिलेखागार में अग्नि शमन यंत्र चैक किया गया तथा निर्देशित किया गया कि कि यह रिकार्ड बहूमुल्य है तथा समय-समय पर अग्नि शमन यंत्र चैक कराये जाये। भू-लेख का निरीक्षण कर खतौनी समय अन्तर्गत प्रदान की जा रही है के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि कृषकों को खतौनी नियत समय अवधि प्राप्त हो जाये।निरीक्षण के समय श्रीमती संगीता राघव उप जिलाधिकारी नकुड़, श्री विजय प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नकुड , श्री प्रियांक तहसीलदार नकुड, श्री धर्र्मेन्द्र सक्सेना नायब तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ