किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक में सहारनपुर जनपद से अजय कुमार व मनोज प्रजापति ने लिया भाग
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर। मेरठ मे आयोजित हुई किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक में सहारनपुर जनपद से किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने भाग लिया। बैठक में किक बॉक्सिंग खेल को लेकर कई विषयों पर चर्चा की गई।
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के द्वारा स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ मे 18 अप्रैल 2025 को वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त जिले की संस्थाओ के पदाधिकारियों ने भाग किया। उन्होने बताया कि वार्षिक आम बैठक में सहारनपुर जनपद से किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति के द्वारा भाग लिया गया। बैठक में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया ने उत्तर प्रदेश में किक बॉक्सिंग खेल को लेकर किए गए कार्यो, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, प्रदेश में किक बॉक्सिंग खेल की प्रतियोगिताओ के आयोजन समेत कई विषयो पर विस्तार से चर्चा की।किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉक्टर संदीप कुमार चौधरी, महासचिव अरविन्द शेरवालिया, कोषाध्यक्ष सुशील कौशिक के द्वारा किक बॉक्सिंग खेल में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि प्रदेश एसोसिएशन से स्वीकृति लेकर जनपद सहारनपुर में किक बॉक्सिंग की प्रतियोगिता के साथ साथ प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन कराकर किक बॉक्सिंग खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉक्टर संदीप कुमार चौधरी व संचालन महासचिव अरविन्द शेरवालिया के द्वारा किया गया।मेरठ में संपन हुई किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति के द्वारा भाग लेने पर लखन कुमार, रमा आर्य, रेनू प्रजापति, आकाश सैनी ने हर्ष व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ