राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों का स्वागत कर दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता में सहारनपुर के 10 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगें। राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन होने पर जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया की केरल में राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 01 जून 2025 तक किया जायेगा। जिसमे सहारनपुर के होनहार कलारीयापट्टू खिलाड़ी विष्णु चाहर, आदित्य, अब्दुल मजीद, अली राजा, अमीर हम्ज़ा, दीपांशु सैनी, जानवी धीमान, सिद्धार्थ दीक्षित, प्रिंस सैनी, वैभव सैनी प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेगें। राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की कलारीयापट्टू टीम में सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन होने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में चयनित खिलाड़ियों को जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर के चेयरमैन अशोक सक्सेना, सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप के द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि कलारीयापट्टू विश्व की पुरानी मार्शल आर्ट है जिसको मदर ऑफ मार्शल आर्ट भी कहा जाता है। भारत सरकार ने खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों में भी कलारीयापट्टू मार्शल आर्ट को सम्मिलित किया हुआ है। राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन होने पर सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि सहारनपुर के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता में पदक जीतकर सहारनपुर जनपद समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगें। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद का जो खिलाडी पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगा। सहारनपुर आने पर विजेता खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय कलारीयापट्टू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन होने पर सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 संदीप गुप्ता, सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ के चेयरमैन डॉ मनोज कुमार सिंधी, सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ के अध्यक्ष पुण्य गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि टेरेंस, प्रवाह स्पोर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हैदर अली गुर्जर, सुषमा बजाज, जिला कलारीयापट्टू सहारनपुर के संरक्षक मुकुल चौधरी, चेयरमैन अशोक सक्सेना, अमित चौधरी, सरिता प्रजापति, नौरीन जहां, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद शाकिर, अनन्या अग्रवाल, अनन्या कटारिया, तंजीम फातिमा, फैसल राव, कुमारी उनमानी आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ