आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को किए प्रमाण पत्र वितरित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विगत दिनों संपन्न हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम आईसीटी अकादमी द्वारा आईबीएम के सहयोग से आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण में बी.टेक अंतिम वर्ष के 66विद्यार्थियों ने भाग लिया था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त किया था।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.मयंक अग्रवाल तथा सह-समन्वयक अभिषांत शर्मा एवं अमन त्यागी रहे। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रमाण पत्र संकायाध्यक्ष,डॉ.मयंक अग्रवाल एवं विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ.पंकज दत्त कौशिक द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग और शैक्षणिक संस्थान के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा,जिससे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कियेद्य
0 टिप्पणियाँ