राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 16 खिलाड़ियों का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- मेरठ में आयोजित हुए उत्तर प्रदेश राज्य किकबॉक्सिंग चयन ट्रायल में सहारनपुर के 33 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में सहारनपुर के 16 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम मे किया गया। राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 16 खिलाड़ियों का चयन होने पर चयनित खिलाड़ियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।
वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन और उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश राज्य किकबॉक्सिंग चयन ट्रायल का आयोजन स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मे 25 मई 2025 को किया गया। जिसमे सहारनपुर के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों में हिमानी, लक्की, आरवी धीमान, गगन, आदर्श, तेजस्वनी, शिवांशी ने प्रथम स्थान व सोनिया, वंशिका, हिमादरी सिंह, रोहन, जानवी, शोर्य धीमान, विभोर, समीर कुमार, अंशिका यादव ने अपने-अपने वर्गाे में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि चयन ट्रायल मे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान मे आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया। राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 16 खिलाड़ियों का चयन होने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, उप क्रीडाधिकारी अरुणा, सहारनपुर वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव अशोक सक्सेना ने किकबॉक्सिंग खिलाडियों का भव्य स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 16 खिलाड़ियों का चयन होने पर सहारनपुर के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि किकबॉक्सिंग खेल मे सहारनपुर के खिलाड़ी पीछे नही है। उन्होने चयनित सभी खिलाड़ियोें को शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश राज्य किकबॉक्सिंग चयन ट्रायल में सहारनपुर के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों के द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाडियों को किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, दीपक आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ