24 मई को रूड़की व 8 जून को सहारनपुर में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन।
29, मई को पूरे देश में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नई दिल्ली पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री व उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दीपक तोमर,उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, उत्तराखंड महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा, एड. प्रकृति देशवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, उत्तराखंड प्रदेश सचिव ओमवेश त्यागी ने पार्टी राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के साथ बैठक करके आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
24 मई को रूड़की में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में विचार विमर्श किया। तथा सहारनपुर में जून के पहले सप्ताह में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक,दिल्ली प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रेयान त्यागी, प्रदेश सचिव,ओ डी त्यागी, प्रदेश महासचिव रवीन्द्र चौहान उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ