सहारनपुर मे हुई दिल दहलाने वाली घटना से सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने कराया सपा मुखिया को अवगत
सपा मुखिया ने परिवारो को भेजी समाजवादी सहायता कोष से एक लाख रूपये की नकद धनराशि,शोक सन्देश मे हर संभव मदद का दिया आश्वासन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- इंदिरा कॉलोनी शेखपुरा मैं रेप पीड़ित परिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायक विधायक आशु मलिक ने सपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ जाकर पार्टी की तरफ से सहायता राशि के रूप में एक लाख रुपए सौंपे
शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष चौ अब्दुल वाहिद की अध्यक्षता मे विधायक आशु मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ऒर से शोक सन्देश व एक एक लाख रूपये तथा घायलों को पचास -पचास हजार की नकद धनराशि सोंपी तथा पीड़ित परिवारो को सपा सुप्रीमो द्वारा भेजे शोक सन्देश पढ़कर सुनाए। विधायक आशु मलिक ने सभी लोगो से मिलकर उन्हें आगे भी हर प्रकार की क़ानूनी व आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। वही मृतक मायरा, वारिसा, वाजिद, मुस्तफा, साइस्ता, घायल शमा, जुल्फान व आस मुहम्मद के परिवारो ने विधायक आशु के पहले ही दिन से किये जा रहे मदद व क़ानूनी कार्यवाही को किये जा रहे प्रयासों के लिए आशु मलिक व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद किया।वही सपा जिलाध्यक्ष चौ अब्दुल वाहिद ने सभी परिवारो को विश्वास दिलाया की किसी भी स्तिथि मे उक्त दुर्घटनाऒ मे शमील दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान,पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व मंत्री लियाक़त एड, पूर्व मंत्री विनोद तेजीयान, पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी,विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया,सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम,प्रदेश महासचिव मजाहिर राणा,पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, नगर प्रभारी टिंकू अंरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य नफीस मलिक, वरिष्ठ प्रधान अब्दुल्ला तारिक़,चौ सलीम अख्तर,फैसल सलमानी,प्रधान जिन्दा हसन,सुरय्या खान,राव गुलफाम, रईस मलिक आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ