Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है-त्रिलोक त्यागी

राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है-त्रिलोक त्यागी

रालोद बनेगा उत्तराखंड में बड़ी ताकत-चौ नीरपाल

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

रुड़की- उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री चौ नीरपाल सिंह का नारसन बॉर्डर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। 

रुड़की में प्रवेश करते ही त्रिलोक त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह चौक पर चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात गाड़ियों के काफिले के साथ रालोद नेता टाऊन हाल पहुंचे।टाऊन हाल में भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने नेताओं का स्वागत किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल का पुनर्जन्म हुआ है।आज कार्यकर्ताओं में जोश देखकर लग रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल फिर से अपनी पुरानी खोई हुई ताकत को पा लेगा। चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को उत्तराखंड में जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि तुम उत्तराखंड में पूरी ताकत से आगे बढ़ो जयंत चौधरी तुम्हारे साथ है।अभी से मिशन 2027 की तैयारी में जुट जाओ।इस दौरान कपिल चौधरी,मो शारिक,रुपिन चौधरी ने सैकड़ों लोगो को पार्टी ज्वाइन कराई।सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत, उत्तर प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक तोमर, उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी,विनय प्रधान, देवपाल राठी,महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा,,प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी,उदयवीर सिंह, अनुपम खत्री, कपिल त्यागी ने भी संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है-त्रिलोक त्यागी