Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित जवाहर लाल नेहरू दूरदर्शी और महान नेता थे जिन्होंने भारत को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाया।हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए-अज़ीम मलिक

पंडित जवाहर लाल नेहरू दूरदर्शी और महान नेता थे जिन्होंने भारत को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाया।हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए-अज़ीम मलिक

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष अज़ीम मलिक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आज़ाद और वैज्ञानिक सोच,लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और शिक्षा से उजास आलोकित भारत का सपना देखा था और उसे पूरा करने में लगे रहे।हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू दूरदर्शी नेता और मानवतावादी चिंतक थे।उन्होंने आज़ाद और वैज्ञानिक सोच,लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और शिक्षा के उजास आलोकित भारत का सपना देखा था।आज़ादी के बाद देश के विभाजन की विभीषिका के दर्द को सहा।आज़ादी के बाद जवाहरलाल नेहरू ने अपनी कल्पनाओं को साकार करते हुए कारखाने,स्कूल, बांध और अनुसंधान केंद्र बनाए।पंडित जवाहर लाल नेहरू की राजनीति केवल सत्ता नहीं बल्कि वैचारिक यात्रा थी।उनका विश्वास था कि विविधता में भारत की शक्ति है।अनेकता में एकता ही शक्ति है।अज़ीम मलिक ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का डंका बजाया था।आज हमें पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों को अपनाने की ज़रूरत है।एकता में अनेकता की शक्ति के बल पर दुनिया भर में अपने देश को श्रेष्ठ बनाने की ज़रुरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल अज़हा की नमाज़ हर्षोल्लास शांतिपूर्वक हुई सम्पन्न