Ticker

6/recent/ticker-posts

50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं मंडल आर.सी तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल अंतर्गत 50करोड रुपए से ऊपर की 45 कार्य 17 विभागों के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रह हैं। स्वीकृत 45 गतिमान कार्यों की कुल धनराशि लगभग 14726.49करोड़ है।जमरानी बांध,पी.आई.यू.हल्द्वानी,सिंचाईं, एम्स सैटेलाईट किच्छा,पन्तनगर एयरपोर्ट,पी.एम.ए.वाई.रूद्रपुर,पी.आई.यू.नैनीताल,वाईब्रेट विलेज के माध्यम से 01-01 कार्य गतिमान है। ब्रिडकुल,पी.आई.यू.,चम्पावत, यू.पी.सी.एल.द्वारा 03 -03 कार्य और पेयजल निगम,एन.एच.ए.आई.,पिटकुल,लोक निर्माण विभाग द्वारा 50करोड़ से अधिक लागत के 04-04 कार्य किए जा रहे हैं।जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 05कार्य और निर्माण विंग पेयजल निगम द्वारा 50करोड़ से ऊपर के 07 कार्य गतिमान हैं।समीक्षा के दौरान विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा