सीखने की तीव्र इच्छा जिज्ञासा है,तो जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल हो सकती है-दीपक रावत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-नैनीताल बैंक द्वारा 2025-26 चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कुमाऊ मण्डल के 78 हाईस्कूल एवं इन्टर के मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति एमबी डिग्री कालेज के सभागार में प्रदान की गई। इस अवसर पर नैनीताल बैंक द्वारा अल्मोडा जिला चिकित्सालय को एक नई एम्बुलैंस भी प्रदान की गई जिसे आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल में मेधावी छात्र अक्षत गोपाल 98.2प्रतिशत,तथा इन्टर की मेधावी छात्रा कुमारी सुशीला एवं दीपिका 98.2प्रतिशत अंक लाने पर 5100- 5100सौ रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया।कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री,दीपक रावत ने मेधावी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है,तो वे अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। आयुक्त ने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं,आत्म-जागरूकता ,जुनून और सामाजिक योगदान।उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर,व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने। उन्होंने मेधावी छात्राओं के लिए जो योगदान नैनीताल बैंक द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है।इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि नैनीताल बैंक द्वारा 39हाईस्कूल के प्रत्येेक मेधावी छात्राओं को 20हजार एवं 39इन्टर की प्रत्येक मेघावी छात्राओं को 39हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।उन्हांेने कहा बैंक सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्व है। चेली-भुली योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देना बैंक की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में प्राचार्य एमबी डिग्री कालेज डा.एनएस बनकोटी,नैनीताल बैंक के सीएफओ महेश कुमार गोयल,रीजनल हैड राहुल प्रधान,डीआरएम नैनीताल मनोज डालाकोटी,डीआरएम अल्मोडा डीएस कठायत,राहुल साह,हर्षवर्धन साह,मयंक थपलियाल,चन्द्रशेखर कन्याल के अलावा कुमाऊ मण्डल की मेधावी बालिकायें एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ