नगर मजिस्टेट के नेतृत्व में 150 से अधिक अतिक्रमण हटाया गया,5घरेलू सिलेंडर जब्त गए
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
उपजिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उनके नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,इस दौरान लगभग 150अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर 05सिलेंडर जब्त किए गए तथा गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चालान किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ