Ticker

6/recent/ticker-posts

52मुकदमो मे जब्त लगभग 600लीटर देशी व 120लीटर अंग्रेजी शराब का निस्तारण

 52मुकदमो मे जब्त लगभग 600लीटर देशी व 120लीटर अंग्रेजी शराब का निस्तारण

116 अज्ञात/अंपंजीकृत विसरो/कपडा पुलिन्दा/स्टर्नम भी निस्तारित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माल निस्तारण के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन मे कोतवाली कनखल द्वारा न्यायालय/प्राधिकृत आदेशो के अनुपालन मे विभिन्न अभियोगो से सम्बन्धित 60आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित माल एव अज्ञात/अपंजीकृत विसरो के निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार सम्पन्न की गई।

इसी क्रम मे पंजीकृत 60आबकारी अधिनियम की धारा से सम्बन्धित कुल 52मुकदमो मे जब्त लगभग 600लीटर देशी व 120लीटर अवैध अंग्रेजी शराब आबकारी माल का विधिवत परीक्षण एवं अभिलेखीय सत्यापन के उपरांन्त गठित समिति की उपस्थिति मे सुरक्षित एवं निर्धारित पर्किया के अनुसार निस्तारण किया गया इस कार्यवाही के दौरान समस्त आवश्यक विधिक औपचारिकताओ का पालन सुनिश्चित किया गया।इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर पूर्व से दाखिल 116 अज्ञात/अंपंजीकृत विसरो/कपडा पुलिन्दा/स्टर्नम जो विभिन्न अज्ञात मृतको से सम्बन्धित थे उनके सम्बन्ध मे सक्षम प्राधिकारी /उपजीलाधिकारी के आदेशानुसार अभिलेखो के मिलान पशचात नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की गई। उक्त सम्स्त कार्यवाही पारदर्शीता एवं विधिक प्रावधानो के अनुरुप नामित अधिकारी/समिति की निगरानी मे सम्पन्न कराई गई जिससे मालखाना मे लम्बित सामग्री का उचित प्रबन्धन सुनिश्चित हो सके तथा अभिलेखो को सही जा सके। गठित कमेटी के सभी सदस्य मौके पर रहे मौजूद



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा