Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर जिला क्याकिंग और कैनोइंग संघ को मिली जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर से मान्यता

सहारनपुर जिला क्याकिंग और कैनोइंग संघ को मिली जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर से मान्यता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के द्वारा सहारनपुर जिला क्याकिंग और कैनोइंग संघ को अपनी मान्यता प्रदान की गई है। 

सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने  जानकारी देते हुए बताया कि जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के निर्देशन मे जिला ओलंपिक संघ की कोर समिति की एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया है कि सहारनपुर जिले मे वाटर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त, उत्तर प्रदेश कयाकिंग और कैनोइंग संघ के निर्देशन मे गठित सहारनपुर जिला क्याकिंग और कैनोइंग संघ को जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्रदान कर पानी के खेलो की प्रतियोगिताएं आयोजित कर इन खेलो मे रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे भाग लेने के अवसर प्रदान कर प्रेरित किया जाएं। इसलिए जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के द्वारा अध्यक्ष सन्नी कुमार और सचिव प्रिंस कुमार के निर्देशन मे गठित जिला क्याकिंग और कैनोइंग संघ सहारनपुर को अपनी मान्यता प्रदान की गई। सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर कार्यरत खेलो की संस्थाओ को जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर से मान्यता प्रदान कर खेलो को बढ़ावा दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विशाल सैनी समिति द्वारा किया गया सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन