राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर के खिलाड़ी हुए रवाना
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर के खिलाड़ी रवाना हो गये। रवाना होने से पूर्व सहारनपुर के खिलाड़ियों को द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं दी।
द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 47वीं राष्ट्रीय स्तर की पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन एल0एन0सी0टी0 विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश) में भोपाल आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 से 28 मई 2025 को किया जा रहा है। जिसमे कई राज्यो से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेगें। प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए सहारनपुर के खिलाड़ी आरव कौशिक, आशुतोष भारती, श्रेष्ठ शर्मा, राघव, प्रिया, रिया, शिवानश व सूतीज कुमार, द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी एवं सचिव मोहित शर्मा के निर्देशन में रवाना हो गए है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम के कोच कनिष्क के नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगे। अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ी पदक जीतकर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करेगें। राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होने से पूर्व सहारनपुर के खिलाड़ियों को द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी, सचिव मोहित शर्मा, वरिष्ठ खेल शिक्षक रविन्द्र शर्मा, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत, जिला कलारीपयट्टू संघ सहारनपुर के सचिव मुस्तकीम अंसारी, रवि कोरी, नितिन भार्गव, कीरत सिंह, सोहनवीर आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ