व्यापार मंडल नगर के हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है-दीपक गर्ग
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-नगर में आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (रजि.) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी श्री अजीत कुमार ने की। बैठक में नगर के व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई, जिनमें विशेष रूप से अतिक्रमण, प्रशासनिक उत्पीड़न और लाइसेंस संबंधी परेशानियों को उठाया गया।
बैठक में संगठन से जुड़े नए व्यापारियों को स्वागत स्वरूप सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में अश्विनी जैन, राजीव गुप्ता, जैनेंद्र शर्मा, दिलशाद चार्ली, अतुल माहेश्वरी एवं भारत भटनागर प्रमुख रूप से शामिल रहे।व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि, "व्यापार मंडल नगर के हर व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आप लोगों का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आज नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सबसे सक्रिय और अग्रणी व्यापार संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।"कार्यक्रम का सुंदर संचालन युवा अध्यक्ष अश्विनी गर्ग द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सतीश त्यागी, गोपाल महेश्वरी, राजू महेश्वरी, फैजान अंसारी, सुनील कुमार, अंकित गुप्ता, मनीष गर्ग, मोनू बंसल, मोहम्मद आशिक, उज़ैर आलम, सुशील कुमार, शारिक अंसारी, मुदित गुप्ता, लकी भाई सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ