सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिल रहा है वाई पी सिंह
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- जनपद में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और सरकार की योजनाओं को मूर्तरूप से धरातल पर लाया जा रहा है जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सिडको चेयरमैन वाई पी सिंह आज दिल्ली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में विकास योजना की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके विभाग द्वारा सहारनपुर जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं। गागलेहड़ी और तल्हेड़ी में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जो दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर में 60 सीटों वाले बी.एस.सी. नर्सिंग कॉलेज का निर्माण अक्टूबर 2025 तक तथा 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण होने की संभावना है। बाई पी. सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देशभर में सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है, ‘हर घर जल योजना’ के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन पहुंचाया गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और 40 से अधिक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीति पूरे देश में एक रोल मॉडल बन गई है, जिसे अन्य राज्य भी अपनाने की दिशा में अग्रसर हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक संजय गर्ग, पूर्व मेयर संजीव वालिया, वरिष्ठ नेता हेमंत अरोड़ा, शशि वालिया, सुनील गुप्ता, मनोज ठाकुर, किशोर शर्मा, विनि कुमार, योग चुग, विक्रम शर्मा, ललित कटारिया, विशाल और गुश्म शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ