Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रेन की चपेट में आने से साथी को रेलवे स्टेशन छोड़ने आए मदरसा छात्र की मौत

 ट्रेन की चपेट में आने से साथी को रेलवे स्टेशन छोड़ने आए मदरसा छात्र की मौत

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-साथी को रेलवे स्टेशन छोड़ने आए मदरसा छात्र की देर रात रणखंडी फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र की पहचान ईदगाह रोड स्थित दारुल उलूम अशरफिया के हरियाणा के मेवात निवासी छात्र के रुप में हुई। पुलिस ने छात्र का पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से परिजन शव को अपने साथ ले गए।

हरियाणा के पलवल जनपद पलवल के मेवात निवासी मोहम्मद मोमिन (20) देवबंद के ईदगाह रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम अशरफिया में पढ़ता था। मंगलवार देर रात वह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर मदरसे के अन्य छात्र को छोड़ने के लिए आया था।  इसी दौरान वापिस लौटते समय जब रणखंडी फाटक के निकट पहुंचा तो  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर देर रात ही मदरसा मोहतमिम मौलाना अशरफ कासमी सहित अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मदरसा प्रबंधन ने मृतक के परिजनों की घटना की जानकारी दी। जिसके परिजनों ने सहारनपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। मृतक के शव के साथ मदरसे के प्रबंधतंत्र के कुछ लोग भी साथ गए। जहां उन्होंने छात्र को देर शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती