संजय गर्ग के स्थान पर अब दिग्विजय चौहान होंगे पार्षद दल के नेता
पार्षद नीरज शर्मा, मेला गुघाल आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोनीत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- अब पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर पार्षद दिग्विजय चौहान नगर निगम में पार्षद दल के नेता होंगे। जबकि पार्षद नीरज शर्मा को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक सुप्रसिद्ध मेला गुघाल के लिए मेला आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने दोनों मनोनयन के सम्बंध में अलग-अलग पत्र जारी किये हैं।
पार्षद दिग्विजय चौहानमहापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार तत्काल प्रभाव से पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर पार्षद दिग्विजय चौहान पार्षद दल के नेता होंगे। महापौर कार्यालय से पत्र की प्रति नगर आयुक्त व दोनों अपर नगरायुक्तों सहित निगम के सभी विभागोध्यक्षों को भी भेजी गयी है। दिग्विजय चौहान निगम बोर्ड की बैठक में अब पार्षद संजय गर्ग के स्थान पर दल नेता के रुप में भाजपा पार्षद दल की अगुवाई करेंगे। दिग्विजय चौहान वार्ड 48 आवास विकास से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। जबकि पिछले बोर्ड में वार्ड 34 से उनकी पत्नी पार्षद निर्वाचित हुई थी। जबकि पार्षद दल नेता पद से मुक्त किए गए पार्षद संजय गर्ग भी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। वह वार्ड 55 चंद्रनगर से निर्वाचित हुए है। पार्षद नीरज शर्मा
उधर महापौर डॉ. अजय कुमार ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल के आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन कर दिया है। महापौर ने वार्ड 30 मदनपुरी के पार्षद नीरज शर्मा को आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि वार्ड 42 नुमाईश कैंप के पार्षद के के बत्रा तथा वार्ड 51 रानी बाजार के पार्षद मौहम्मद अहमद मलिक को सदस्य मनोनीत किया है। महापौर ने बताया कि मेला गुघाल-2025 के भव्य आयोजन के लिए शीघ्रातिशीघ्र तैयारियां शुरु करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है।
0 टिप्पणियाँ