Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सपा जिलाध्यक्ष चौ अब्दुल वाहिद की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया

अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से केक काटकर मनाते हुए  गोष्टी का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि कैराना से सपा सांसद चौ इक़रा हसन ने शामिल होते हुए सपा मुखिया के जीवन व संघर्षो पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्टी मे विचार रखते हुए सपा जिला चौ अब्दुल वाहिद ने कहा की पुरानी सपा की मूल भावनाओ को समेटे हुए नई हवा नई सपा का सपना लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  सक्रिय राजनीति को सँभालने से पहले अपने शुरवाती दिनों मे पुरे प्रदेश मे साईकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश का भ्रमण किया वास्तविक परिस्थिति को समझते हुए कड़ा संघर्ष किया जिसका फल प्रदेश मे 2012 मे पूर्ण बहुत से सरकार बनी उसके बाद उन्होंने प्रदेश की कमान संभलकर विकास की गंगा बहाने का काम किया। वही सांसद इक़रा हसन ने कहा की हाँथ मे संविधान बचाने का बीड़ा अखिलेश यादव जी ने उठा रख हे आज उनके जन्मदिन के मोके पर हम सभी पीडीए की मुहिम मे पूर्ण समर्पित होने का प्रण लेकर की पार्टी मुखिया को जन्मदिन पर सौगात देने का काम करे। वही प्रदेश सचिव मजाहिर राणा ने अखिलेश यादव जी की नीतियों व विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री विनोद तेजीयान ने भी संविधान बचाने की अखिलेश यादव की मुहिम पर विचार रखे। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर,पूर्व मंत्री लियाक़त एडवोकेट, ममता चौधरी,महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी,अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, चौ जुमला सिंह रतन यादव, सतीश कुमार, महेंद्र राकेश, जमाल साबरी, रमाशीष यादव, काशिफ अलवी, आफ़ताब अहमद, साजिद चौधरी, विजेश शर्मा,चौ अब्दुल हकीम , चौ साकिब, सुमय्या खान, नदीम कुरैशी, जमील साबरी, मो आरिफ, सलीम प्रधान, इरशाद सलमानी, अजय चौधरी, संदीप सैनी, सोनू पँवार, शहजाद अहमद, सुदेश गुर्जर, उस्मामा गाड़ा,विशाल यादव, मुस्तकीम राणा, आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पेंशनर्स का किया सम्मान