कावड़ यात्रा में सिविल डिफेंस के लोगों की होती है अहम भूमिका - एसएसपी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी ने सिविल डिफेंस के लोगों से पुलिस लाइन सभागार में बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस के लोगों की भी इस दौरान ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिस प्रशासनिक और सिविल डिफेंस के लोगों की आपस में वार्ता कराई गई है, और एक दूसरे के मोबाइल नंबरों को प्रोवाइड कराया गया है, जिससे सिविल डिफेंस और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों मे ड्यूटी के दौरान किसी भी समस्या को लेकर एक दूसरे से संपर्क किया जा सके। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार पुलिस प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ यात्रा को संपन्न कराने में लगे हुए हैं। जनपद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरीके से मुस्तैद और अलर्ट है। इस दौरान सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में सभी सिविल डिफेंस के लोग वार्ता में पहुंचे और एसएसपी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार उनका पालन करने का आश्वासन दिया।सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने एसएसपी को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सिविल डिफेंस के सभी लोग तन मन से कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न करने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।बैठक में उप नियन्त्रक कश्मीर सिंह ने नागरिक सुरक्षा विभाग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा विभाग के कार्याे से अवगत कराया गया। बैठक में डा0 हंसराज सैनी, भूपेन्द्र कुमार, देवेन्द्र बंसल, वसीम अख्तर, एम0पी0सिंह चावला, राकेश जैन, दीपक गुप्ता, अशोक सैनी, नरेश सैनी, अर्चना रानी, पवन सिंघल, सरफराज खान, वीर सैन जैन, अमित जैन, राजेन्द्र कुमार, अरूण सूरी, सहीराम, मौ0 अहमद, अमित सिंघन, अवनेन्द्र, विकास कुमार, मौ0 शमीम अहमद, विनय जैन, प्रदीप जैन, शहजाद, जावेद, सुहैल अख्तर, खलिद सिद्दकी, सुशील गुप्ता, मनोज चौधरी, राजवीर सिंह वर्मा, मेहरबान अन्सारी, सूर्यकान्त राणा, उमाशंकर सिंह आदि वार्डन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ