Ticker

6/recent/ticker-posts

30 अगस्त को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर होगी शिक्षक महापंचायत -डॉक्टर अशोक मलिक

सरकार फीस प्रतिपूर्ति का बकाया भुगतान अविलंब दे डॉक्टर अशोक मलिक

30 अगस्त को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर होगी शिक्षक महापंचायत -डॉक्टर अशोक मलिक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -मंडी समिति रोड स्थित पीर वाली गली के  आयशा मॉडर्न स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन भाई मास्टर राशीद जी की अध्यक्षता और प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुई

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की 30 अगस्त हमारे लिए करो और मरो से कम नहीं है शिक्षा विभाग की तानाशाही चरम सीमा पर है चोरी ऊपर से सीना जोरी की कहावत आज सिद्ध हो रही है इसलिए कोर कमेटी ने 30 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है श्री मलिक ने कहा की हमारे हिंदी मध्यम स्कूलों में बच्चे गरीब व मध्यम वर्ग के गली मोहल्ले के बच्चे पढ़ाई जाते हैं सरकार परिषद के स्कूलों को जो सुविधा देती है वह सुविधा व योजनाएं हमारे स्कूलों को भी देनी चाहिए आरटीई के अंतर्गत सरकार ने गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चे हमारे स्कूलों में भेजे हैं तो मिड डे मील सहित अन्य सभी सुविधाएं इन बच्चों को मिलनी चाहिए क्योंकि यह बच्चे भी हमारे देश के बच्चे हैं हमे अपनी महिला शिक्षकों के लिए मानदेय और फीस प्रतिपूर्ति का बकाया भुगतान दिलवाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट एवं राशिद अली ने कहा की सभी  कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है सभी लोगों ने अपनी अपनी जिम्मेदारीया का निर्वहन करने का संकल्प लिया है लगभग 25 वर्षों के संघर्ष के इतिहास में शिक्षा विभाग संगठन के सामने भयभीत है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के पी सिंह मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी वजाहत अली खान मुजाहिद खान नदीम अमर राणा सरफराज खान डॉक्टर तौकीर अहमद फरीद अहमद शादाब महताब अली अहमद नवाब अशोक  हंस कुमार जोरा सिंह आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’