Ticker

6/recent/ticker-posts

बाड़े में घुसकर आवारा पशुओं ने किया भेड़ बकरियां पर हमला, नब्बे की मौत

बाड़े में घुसकर आवारा पशुओं ने किया भेड़ बकरियां पर हमला, नब्बे की मौत

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-कस्बे की नई बस्ती स्थित एक बाड़े में बंधी भेड़ बकरियों पर आवारा पशुओं ने हमला कर लहूलुहान कर दिया जिससे करीब सात दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक प्रवीण पाल द्वारा रोजाना की भांति बृहस्पतिवार की शाम अपने घर के निकट स्थित बाड़े में तकरीबन डेढ़ सौ भेड़ बकरिया बंधी थी कि रात को किसी समय बाड़े में घुसे आवारा पशुओं ने सभी मवेशियों पर हमला कर दिया जिसमें करीबन नब्बे भेड़ बकरियों की मौत हो गई। हर दिन की तरह प्रातः काल जब वह बाड़े में पहुंचा तो खून से लथपथ दृश्य देख उसके पैरो तले की जमीन सरक गई। घटना से परिवार स्तब्ध है और रो रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ साथ अब गुजर बसर का संकट खड़ा हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’