Ticker

6/recent/ticker-posts

स्मार्ट सिटी के नाम पर ठगा जा रहा है, सहारनपुर के नागरिकों को-संदीप राणा

स्मार्ट सिटी के नाम पर ठगा जा रहा है, सहारनपुर के नागरिकों को-संदीप राणा 

रामपुर मनिहारान और सरसावा क्षेत्र में हुई दलित की हत्या, जनपद की बिगड़ी कानून व्यवस्था का नतीजा-मनीष त्यागी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रदेश में सरकार ने नगर निगमों में जी आई सर्वे कराकर बेहिसाब टैक्स तो लोगों से वसूलना शुरू कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर किसी भी कोई ध्यान नहीं । महानगर के कुछ क्षेत्रों में तो सफाई हेतु कोई व्यवस्था नहीं, पूरे शहर में आवारा कुत्तों का साम्राज्य हो गया है और ऐसा लगता है कि हमारा शहर जैसे कोई "श्वान अभ्यारण्य" बन गया हो, लेकिन निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं । 

गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते  हुए जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए भाजपा की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि प्रतिदिन बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं आम बात हो गई । पूरे प्रदेश में सरकार ने नगर निगमों में जी आई सर्वे कराकर बेहिसाब टैक्स तो लोगों से वसूलना शुरू कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर किसी भी कोई ध्यान नहीं । महानगर के कुछ क्षेत्रों में तो सफाई हेतु कोई व्यवस्था नहीं, पूरे शहर में आवारा कुत्तों का साम्राज्य हो गया है और ऐसा लगता है कि हमारा शहर जैसे कोई "श्वान अभ्यारण्य" बन गया हो, लेकिन निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं । महानगर के नागरिकों को स्मार्ट सिटी के नाम पर लूटा जा रहा है । राणा ने कहा कि सरकार का ध्यान बिजली की दरों को बढ़ाने में तो है, लेकिन निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उसकी व्यवस्थाएं नगण्य है । बिडवी शुगर मिल में अपनी मांगों को लेकर किसान महीनो से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार बहरी हो गई और खाद आपूर्ति की समस्या ने तो किसानों को बदहाली के कगार पर पहुंचा दिया है । जिला अध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि लंबे समय के बाद सहारनपुर को माता शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय तो मिला लेकिन इसका निर्माण खामियों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया ।  विश्वविद्यालय परिसर में जल भराव एक ऐसी विकट समस्या बन गया कि छात्रों का वहां जाना भी दूभर हो गया । उन्होंने भाजपा की सरकारों को जुमले वाली सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकारी डबल और ट्रिपल इंजन होने के बावजूद जनता अर्णजनहित के सरोकारों से कोसों दूर निकल चुकी है,  इसीलिए अब जनता का विश्वास इन सरकारों के ऊपर से उठ गया है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा की रामपुर और सरसावा क्षेत्रों में एक दलित की हुई हत्या की घटना, भाजपा शासन में बढ़े अपराध का प्रत्यक्ष प्रमाण है ।  उन्होंने जी आई सर्वे के बाद नागरिकों पर थोपे गए बेतहाशा टैक्स को सरकारी लूट का एक जरिया बताया, जिससे भाजपा को समर्थन करने वाले नागरिक भी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं । प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोनू पठान, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष अमरदीप जैन, जिला कार्यालय प्रभारी नसीब खान, प्रभजीत सिंह, सागर राणा आदि मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’