सहारनपुर के आशुतोष शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं योगेंद्र कुमार बने क्षेत्रीय महामंत्री
लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़ा रहुगा - आशुतोष
पुरानी पेंशन बहाली के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर करेंगे प्रतिभाग - सोमपाल राणा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित रवीद्रालय प्रेक्षागृह मै दो दिवसीय महाधिवेशन में उ.प्र. लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी निर्वाचन हुआ जिसमें तीसरी बार पद्मनाभत्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री पद पर चौथी बार जे.पी. पाण्डेय और सहारनपुर से आशुतोष शर्मा पहली बार क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई।
41 वे प्रान्तीय द्विवार्षिक महाअधिवेशन व चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारीयों में प्रान्तीय अध्यक्ष पद्म नाभ त्रिवेदी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त गूजर, प्रांतीय महामंत्री जे.पी.पाण्डेय, प्रान्तीय उपाध्यक्ष पंकज गोयल, राजीव श्रीवास्तव, सूर्यकान्त सोनी, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रशांत शर्मा, गंगादीन कुशवाहा व गिरिराज सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री महिला ममता रानी, सुमन रावत, नीलम चौधरी, प्रांतीय वित्त मंत्री संजीव गुप्ता तथा प्रांतीय संप्रेक्षक अभिषेक श्रीवास्तव चुने गए है। मतदान वाले पदों पर सुबह 7 बजे तक मतगणना हुयी व रात भरी चली। मतगणना के उपरांत विभिन्न क्षेत्रीय पदाधिकारियो का निर्वाचन भी संपन्न हुआ। यह जानकारी चुनाव अधिकारी यूपी सिंह, अध्यक्ष मिनिस्टीरियल एसोसिएशन पंचायती राज एवं उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 18 मंडलों में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों पर भी निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वावित प्रान्तीय अध्यक्ष पद्म नाभ त्रिवेदी और प्रांतीय महामंत्री जे.पी.पाण्डेय ने अधिवेशन के उद्घाटन पर अपना अमूल्य समय देने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्रीबृजेश पाठक का मीडिया के माध्यम से आभार भी जताया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि हमारी सात सूत्रीय मांगों पर शासन और सरकार गम्मीर है हमें शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा।आशुतोष शर्मा ने बताया कि कर्मचारीयो की सभी समस्याओं के लिए त्वरित कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों से समाधान कराया जाएगा क्षेत्र में किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेता सोमपाल राणा ने बताया कि संपूर्ण प्रांतीय कार्यकारिणी सहित आशुतोष भाई का जोरदार स्वागत कार्यालय प्रांगण में किया गया हे युवाओं के हाथ में कमान आई हे तो बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान संभव है जिस और जबानी चलती हे उस और जमाना चलता हे! कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर से श्री सोमपाल राणा सुमित कुमार मांगेराम अमित शर्मा आशीष देव आनंद कुमार मनोज कुमार मुमताज अली आदि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए
0 टिप्पणियाँ