जिला स्तरीय इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में तेजस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-जिला स्तरीय इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2025 में तेजस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में स्कूल के 5 बच्चों ने गोल्ड मेडल और 4 बच्चों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में अपने वर्ग में खेलते हुए युवराज, अवनी, अक्षय, आदित्य, पूर्वी ने गोल्ड मेडल तो वैष्णवी, प्रणव, अर्पित व सानिध्य ने सिल्वर मेडल जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को कोच धर्मेंद्र लाल प्रताप और संयोजक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहारनपुर मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं नगर विधायक राजीव गुंबर ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर तेजस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा आज के समय में खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास होता है। मोबाइल की बढ़ती लत से बचाने के लिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ें, ताकि उनका भविष्य सुनहरा बने और उनकी शारीरिक क्षमता का विकास हो।
0 टिप्पणियाँ