पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए भगत सिंह वर्मा सांसद इमरान मसूद से मिले।
सभी समस्याओं का एकमात्र हल पश्चिम प्रदेश का निर्माण- भगत सिंह वर्मा।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
नई दिल्ली -सहारनपुर-पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के सहयोग के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के संयोजक व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सहारनपुर के लोकसभा सांसद इमरान मसूद से नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की
राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने सांसद इमरान मसूद जी से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट है। पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार गुंडागर्दी व अव्यवस्था की चपेट में है। उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिवक्ता गणों के 45 वर्षों के लगातार संघर्ष के बावजूद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज तक हाई कोर्ट की बेंच स्थापित नहीं की गई है। यहां के करोड़ों लोगों को न्याय के लिए 700 किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना पड़ता है। जिसमें यहां की जनता को काफी धन और समय खर्च करना पड़ता है। जब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में चार-चार हाई कोर्ट की बेंच हो सकती हैं। तो जनता में न्याय हित में देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मेरठ और आगरा में दो हाई कोर्ट की बेंच क्यों नहीं बनाई जा सकती हैं। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों की 8 करोड़ जनता ने तय कर लिया है। कि हमें अब पश्चिम में राजधानी और हाई कोर्ट चाहिए और हमारा अलग राज्य चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां बड़े उद्योग लगेंगे और यहां के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सत प्रतिशत सरकारी नौकरी मिलेगी। मेरठ गौतम बुध नगर आगरा में आईटी सेक्टर के बड़े केंद्र होंगे।पश्चिम प्रदेश एक विकसित राज्य होगा जहां सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी।और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय दुनिया के कतर और लक्जमबर्ग देश से भी अधिक होगी। अब समय आ गया है।कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों और मंत्रियों को सांसद और विधानसभा में प्रस्ताव पास कराकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करते हुए और ज्ञापन लेते हुए सहारनपुर लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह जी व पूर्व मंत्री माननीय काजी रशीद मसूद साहब ने भी समय-समय पर अलग राज्य के निर्माण की वकालत की है। अब समय आ गया है कि हम सबको मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए आवाज को बुलंद करना चाहिए। मैं आने वाले संसद सत्र में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए प्रस्ताव रखूंगा। पृथक राज्य बनने पर यहां की 8 करोड़ जनता को काफी लाभ होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेता ही मुख्यमंत्री और मंत्री होंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से भी लगातार पृथक राज्य के लिए संघर्ष कर रहे पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ हूं। प्रतिनिधि मंडल में मुजफ्फरनगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता नरेंद्र पाल सिंह वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी व मामराज सिंह ने भी भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ