गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए लीग मुकाबले में सहारनपुर एवेंजर्स ने सहारनपुर थंडर को 4 विकेट से हराया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- 5 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत ज्ञान कलश क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए लीग मुकाबले में सहारनपुर एवेंजर्स ने सहारनपुर थंडर को 4 विकेट से हरा दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर थंडर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 300 रन बनाए, जिसमें अंकित पंवार ने 79, वैभव गर्ग ने 76 और गौरव पंवार ने 71 रन का योगदान दिया, जबकि सहारनपुर एवेंजर्स की ओर से अखिल वीरेंद्र पुंडीर और सोहेल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सहारनपुर एवेंजर्स ने 301 रन का लक्ष्य 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिसमें सोहेल अहमद ने 62 रन बनाए, जबकि आकिब जावेद और सौरभ ने 54-54 रन की पारियां खेलीं। सहारनपुर थंडर की ओर से सौरभ सैनी ने 3 विकेट लिए, जबकि गौरव और पीयूष को एक-एक सफलता मिली। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सोहेल अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान गली मोहल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी बाबा इंदर प्रीत, राकेश रस्तोगी, शुभम, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (चैलेंजर कमेटी) के सदस्य साजिद उमर, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी लतीफुर्रहमान, पीयूष राणा, बलविंदर, डॉ. ऋषि पुंडीर, अंजर अली, विकास पुंडीर, जीवनजोत, मंसूर और दीपक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ