श्री दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर में चल रहे पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन की उत्तम मार्दव धर्म की पूजा
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-श्री दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर में चल रहे पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा करते हुए पुष्पदंत भगवान एवं मल्लीनाथ भगवान का सोधर्म इंद्रो द्वारा अभिषेक किया गया।
दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा में बताया गया की मन वचन और कर्म में कोमलता ही उत्तम मार्दव धर्म है।पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन वर्षा जैन, सिद्धि जैन, आदिति जैन, निशा जैन, रेखा जैन ने उत्तम मार्दव धर्म के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि धर्म का दूसरा दिन विनम्रता का होता है, जहां भक्त घमंड और मैं के भाव को त्याग कर सरलता एवं नम्रता का अभ्यास करता है। महिला जैन मिलन की महामंत्री प्रिया जैन ने बताया कि विगत रात्रि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें मुकेश जैन, सुनील जैन ने अपने भजनों द्वारा वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जैन मिलन के विवेक जैन, पंकज जैन ने बताया कि आज रात्रि में जैन मिलन द्वारा धार्मिक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जैन मिलन द्वारा निकाले गए लकी ड्रा में रेमी जैन,आदि जैन, संयम जैन ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त जैन समाज, जैन मिलन, महिला जैन मिलन का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ