Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल सिंह व पार्षद सुलेख चंद ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल सिंह व पार्षद सुलेख चंद ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों से बंधवाई राखी

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल सिंह को रक्षा सूत्र बांधे और उनकी ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा संचालिका बीके सन्तोष दीदी ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल सिंह व पार्षद सुलेख चंद को रक्षा सूत्र बाँध कर उनके दीर्घायु व सुखद जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्यौहार हमारे बीच अपनत्व लाते हैं और हमें सिखाते हैं कि खून के रिश्तों जितने ही पवित्र सामाजिक रिश्ते भी होते हैं।जिन्हें हमें आजीवन निभाना चाहिए।बीके सन्तोष दीदी ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व हमें बहन भाई के बीच अटूट श्रद्धा व विश्वास के साथ साथ बहन की रक्षा करने का संकल्प लेने का भी सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधकर उनकी दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना भी करती हैं।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी, पार्षद सुलेख चंद,आदित्य सिंह,बीके सुशील भाई,बीके कोमल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा द्वारा निकाली गई  तिरंगा यात्रा।