Ticker

6/recent/ticker-posts

तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक-कृष्णचंद सैनी /विजयपाल सिंह

तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक-कृष्णचंद सैनी /विजयपाल सिंह 

 रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-कृष्णचंद सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है।तिरंगे से प्रेम करना और सम्मान करना ज़रूरी है।

.भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया।तिरंगा यात्रा देवबंद रोड स्थित राज्यमंत्री जसवंत सैनी के कैम्प कार्यालय से आरंभ हुई और  शहरीपुल, पीठ बाज़ार, ईदगाह रोड, मेन बाज़ार आदि स्थानों से होते हुए वापस राज्यमंत्री के कैम्प कार्यालय पर पहुँच कर सम्पन्न हुई।यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।कृष्णचंद सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है जो पूरे देश को एकसूत्र में पिरोता है।उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना और तिरंगे से प्रेम करना बहुत ज़रूरी है।इस दौरान स्वामी ओमवीर सिंह,पार्षद सुलेख चंद,अनिरुद्ध सैनी, विशालदेव गुर्जर,मुर्तजा प्रधान, अर्सलान प्रधान,तौफ़ीक़ उमर, इमरान राय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा द्वारा निकाली गई  तिरंगा यात्रा।